सेलाकुई स्थित सेलाकुई प्रेस क्लब में गढ़वाली गीत “लाडी मैणा की” की टीम द्वारा प्रेस वार्ता की गई,

गीत लाडी मैणा की टीम द्वारा प्रेस वार्ता।

देहरादून।  सेलाकुई स्थित सेलाकुई प्रेस क्लब में गढ़वाली गीत “लाडी मैणा की” की टीम द्वारा प्रेस वार्ता की गई, जिसमें इस गीत के बनने का कारण और व्यावहारिकता को लेकर मीडिया में चर्चा की गई।

गीत के गीतकार कुलदीप नवल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नंदा देवी की राजजात का उत्तराखंड में बहुत महत्व है। मां नंदा जो कि देवी पार्वती का स्वरूप हैं वे अपने मायके चमोली से बारह वर्ष के लिए कैलाश प्रस्थान करती हैं। यह समूचे क्षेत्र के लिए भावुक होने वाला क्षण होता है। इस दौरान वे बार बार पीछे मुड़कर अपने मायके को निहारती हैं, मायके वाले उन्हें बारह वर्ष के बाद फिर बुलावे का न्यौता भिजवाने का वचन देते हैं। इसी प्रकरण को गीत के माध्यम से दर्शाने का प्रयास किया गया है।

वहीं गीत के निर्देशक राहुल बोरियांन ने बताया कि मात्र दो दिन में इस गीत को दस हजार लोगों द्वारा देखा जा चुका है और इस रेस्पॉन्स ने हमारा मनोबल बढ़ाने का काम किया है।

वहीं इस गीत के संगीत निर्देशक आशीष नवल ने मीडिया को बताया कि इस गीत को बनाने में हमारी पूरी टीम का निजी सहयोग रहा है एवं किसी भी बाहरी सहयोग का हमने इस गीत को बनाने एवं फिल्माने में सहयोग नहीं लिया है।

वहीं इस गीत की गायिका रिंकी नेगी ने मीडिया को बताया कि जैसे मायके से ससुराल जाते समय जो भावुक पल हमारे जीवन में आते हैं, उन्हीं भावुक पलों को इस गीत के माध्यम से जीवंत बनाये जाने का प्रयास किया गया है।

बाइट:- कुलदीप नवल- (गीतकार)

बाइट:- राहुल बोरियांन,(निर्देशक)

बाइट:- आशीष नवल,(संगीत निर्देशक)

बाइट:- रिंकी नेगी,(गायिका)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *