तलवाड़ी महाविद्यालय में पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विवेक रावत को अध्यक्ष को अध्यक्ष चुना गया।

तलवाड़ी महाविद्यालय में पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विवेक रावत को अध्यक्ष को अध्यक्ष चुना गया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय, तलवाड़ी-थराली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में विवेक रावत को अध्यक्ष, महिपाल सिंह रावत को उपाध्यक्ष, राजेश चौहान को कोषाध्यक्ष तथा समाजसेविका कंचन रावत को उपमंत्री चुना गया। चुनाव के बाद आयोजित पहली बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विवेक रावत ने कहा कि अभिभावकों और महाविद्यालय के बीच मजबूत समन्वय स्थापित कर संस्थान के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे जाएगा। उपमंत्री कंचन रावत ने कहा कि बच्चों के भविष्य एवं कौशल विकास के प्रति सभी को सजग रहते हुए महाविद्यालय और क्षेत्र के विकास में सामूहिक भूमिका निभानी होगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कालेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. सेराज मोहम्मद ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पीटीए का उद्देश्य महाविद्यालय, विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देना है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों के सहयोग से महाविद्यालय के प्रस्तावित कला संकाय भवन तथा अन्य आवश्यक विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि अभिभावकों, शिक्षकों, छात्रसंघ और जनप्रतिनिधियों के बीच निरंतर संवाद से महाविद्यालय की तमाम समस्याओं का समाधान संभव है। छात्र-छात्राओं को भी अपनी समस्याएँ लिखित रूप में शिकायत पेटिका के माध्यम से रखने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता की वकालत की। बैठक में पूर्व पीटीए अध्यक्ष गोपाल सिंह फरस्वाण एवं महिपाल सिंह रावत, तलवाड़ी की ग्राम प्रधान दीपा फरस्वाण, पीटीए संयोजक डॉ. सुधा राणा डॉ. खेमकरण सोमन , एडवोकेट यशपाल सिंह फरस्वाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंवर सिंह रावत, डॉ. स्मिता तिवारी, डॉ. प्रतिभा आर्य, अनुज कुमार, रजनी नेगी, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. कमलेश कुमार, मनोज कुमार, डॉ. जमशेद अंसारी, अवतार सिंह बिष्ट, एमएस मेहरा, संतोष रावत,भास्कर जोशी, रणवीर सिंह, शकुंतला देवी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक थान सिंह, कनिष्ठ सहायक महिपाल सिंह रावत, हुकम सिंह रावत, धीरेंद्र नेगी, नीतीश कुमार, दीपा रावत, रेणुका, प्रदीप कुमार, अमीषा, दीक्षा और गुड्डू आदि ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *