मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर पाटिल से मुलाकात की।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर पाटिल से मुलाकात की। उन्होंने उत्तराखण्ड के सामाजिक व आर्थिक विकास को गति देने के लिए आठ जलविद्युत परियोजनाओं के विकास और निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया। इन परियोजनाओं में 647 मेगावाट क्षमता की 7 और 114 मेगावाट की एक परियोजना शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 114 मेगावाट की सेला उर्थिंग जलविद्युत परियोजना धौलीगंगा पर पिथौरागढ़ में है। यह उत्तराखंड राज्य की सीमाओं के भीतर गंगा बेसिन का हिस्सा नहीं है। राज्य में गंगा और उसकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर परियोजनाओं पर प्रतिबंध नहीं है। इसलिए परियोजना की स्वीकृति दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से संबंधित अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया। श्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से कैबिनेट सचिव, भारत सरकार की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा दी गई संस्तुतियों और राज्य सरकार के अनुरोध के क्रम में 647 मेगावाट क्षमता की 7 जलविद्युत परियोजनाओं की अनुमति दिये जाने का भी आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *