100 वर्षीय बुजुर्ग ने साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण जागरूकता का संदेश

 देहरादून: पर्यावरण संरक्षण इंधन बचत और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार सुबह हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से पर्यावरण संकल्प साइकिल रैली का आयोजन किया गया ओएनजीसी केवी स्कूल परिसर से शुरू हुई इस रैली में 500 साइकिलिस्टो ने उत्साहपर्वक भाग लिया इसमें 100 वर्षीय नगरिक ने भी साइकिल चलाकर प्रकृति का महत्व बताया

रैली को कैबिनेटमत्री गणेश जोशी, कैट विधायक एवं ट्रस्ट की अध्यक्ष सविता कपूर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह साइकिल रैली ओएनजीसी केवी स्कूल से शुरू होकर आईपी चौक बल्लूपुर चौक और बल्लीवाला चौक होते हुए होटल सैफरोन  लीफ  के ग्राउंड में संपन्न हुई रैली के दौरान प्रतिभागियों ने पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ और साइकिल चलाओ इंधन बचाओ स्वस्थ बनाओ जैसे संदेश लिखें पोस्ट हाथों मे लेकर जागरूकता फैलाई कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने साथ बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए साइकिल के उपयोग को प्रोत्साहित करना है उन्होंने स्वर्गीय हरबंस  कपूर को याद करते हुए कहा कि समाज सेवा और प्रकृति संरक्षणक के उनके संकल्प को आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है

मुख्य अतथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा की बढ़ता पदूषण आज गंभीर चुनौती बन चुका है और साइकिल इसका प्रभावी समाधान हो सकती है कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण इंधन बचत और प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *