वीरवार को मंत्री रेखा और साहू की वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को गिरधारी लाल की वीडियो हुई

वीरवार को मंत्री रेखा और साहू की वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को गिरधारी लाल की वीडियो हुई वायरल, मंत्री रेखा पर लगाये 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति के आरोप

देहरादून

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी साहू के बीच विवाद अब और गहरा गया है। मंत्री रेखा आर्य की ओर से पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद अब गिरधारी साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साहू ने मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए वायरल ऑडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार किया गया बताया है।

वीडियो में साहू ने कथित फर्जी तहरीर वापस लेने की अपील भी की। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में भोले बाबा और बंखंडीनाथ बाबा का जिक्र करते हुए कहा कि हिसाब होगा। इसके अलावा उन्होंने मंत्री पर 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। साहू ने मुख्यमंत्री से मामले में न्याय दिलाने की गुहार भी लगाई।

इस विवाद में थाना कैंट में पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने विवाद से जुड़े ऑडियो को फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) जांच के लिए भेजा है। ऑडियो की वास्तविकता और उसमें मौजूद आवाज की प्रामाणिकता को लेकर जांच के निष्कर्ष महत्वपूर्ण होंगे।

फिलहाल, गिरधारी साहू की ओर से लगाए गए 210 करोड़ रुपये की संपत्ति और भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में किए गए दावों और ऑडियो की प्रामाणिकता पर जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *