देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह समर्पित है। महिलाएं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार हर कदम पर उनका साथ देगी।
शनिवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने महिलाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण, उद्यमिता और आसान ऋण उपलब्ध कराने के साथ उनके उत्पादों को बाजार और वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्यमशाला और मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना के जरिए महिला समूहों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हाउस ऑफ हिमालयाज के माध्यम से उत्तराखंड की महिलाओं के उत्पादों को नई पहचान मिली है। सहस्रधारा रोड पर सभी 13 जिलों के उत्पादों की बिक्री के लिए बड़ा केंद्र विकसित किया जा रहा है। उत्पादों को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डों समेत विभिन्न मेलों में भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
संवाद के दौरान एक महिला लाभार्थी ने अपने संघर्ष की कहानी सुनाते हुए बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने कठिन परिस्थितियों में परिवार को संभाला। उन्होंने सरकार की योजनाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत कर भावुक माहौल बना दिया।महिला सशक्तिकरण को सरकार प्रतिबद्ध, उत्पादों को मिलेगा बाजार: धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह समर्पित है। महिलाएं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार हर कदम पर उनका साथ देगी।
शनिवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने महिलाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण, उद्यमिता और आसान ऋण उपलब्ध कराने के साथ उनके उत्पादों को बाजार और वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्यमशाला और मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना के जरिए महिला समूहों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हाउस ऑफ हिमालयाज के माध्यम से उत्तराखंड की महिलाओं के उत्पादों को नई पहचान मिली है। सहस्रधारा रोड पर सभी 13 जिलों के उत्पादों की बिक्री के लिए बड़ा केंद्र विकसित किया जा रहा है। उत्पादों को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डों समेत विभिन्न मेलों में भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
संवाद के दौरान एक महिला लाभार्थी ने अपने संघर्ष की कहानी सुनाते हुए बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने कठिन परिस्थितियों में परिवार को संभाला। उन्होंने सरकार की योजनाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत कर भावुक माहौल बना दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह समर्पित है।
