परफॉर्मेंस ऑफ द मंथ अवार्ड कार्यक्रम में उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया गया सम्मानित, जन्मदिन समारोह ने बढ़ाया उत्साह
देहरादून। 23 मई 2026 सेलाकुई Encraft India Private Limited में कर्मचारियों के सम्मान एवं उत्साहवर्धन हेतु एक भव्य परफॉर्मेंस ऑफ द मंथ अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के ऑन-रोल एवं कैजुअल कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण एवं कार्य के प्रति निष्ठा के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का वातावरण ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता से भरपूर रहा। कंपनी परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था तथा कर्मचारियों के चेहरे पर सम्मान प्राप्त करने की खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम के दौरान मई माह में जन्मदिन वाले कर्मचारियों का जन्मदिन भी केक काटकर एवं तालियों की गूंज के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को स्नैक्स एवं रिफ्रेशमेंट वितरित किए गए, जिससे पूरे आयोजन में पारिवारिक एवं सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर प्लांट हेड *Surendra Singh Negi* ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी उद्योग की वास्तविक ताकत उसके कर्मचारी होते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता ही कंपनी को निरंतर नई ऊँचाइयों तक पहुंचाती है।
उन्होंने आगे कहा कि कंपनी के दूरदर्शी निदेशक *Avnish Singh Visen* सदैव कर्मचारियों के विकास, सुरक्षा एवं कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। कंपनी कर्मचारियों के बेहतर भविष्य एवं कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण के लिए लगातार नई पहल कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने भी कंपनी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी द्वारा प्रत्येक माह “परफॉर्मेंस ऑफ द मंथ अवार्ड” के माध्यम से कर्मचारियों का सम्मान करना एक सराहनीय पहल है, जिससे कार्य करने का उत्साह और मनोबल कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि कंपनी कर्मचारियों को कैंटीन में लंच एवं डिनर सुविधा, मेडिकल सुविधा एवं अन्य कर्मचारी हितकारी सुविधाएँ प्रदान कर रही है, जिससे कर्मचारियों को एक सुरक्षित एवं प्रेरणादायक कार्य वातावरण मिलता है।
इस सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों में संजीव, संजय कुमार, अर्जुन, प्रदीप साहू, महेन्द्र पाल, लोकेन्द्र सिंह एवं ओमप्रताप को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी पूरी मेहनत एवं लगन के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कंपनी के विभिन्न विभागों के अधिकारी, सुपरवाइजर एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सम्मानित कर्मचारियों का तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन कर्मचारियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एवं कंपनी की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित करते हुए किया गया।
