देहरादून: 18 मार्च 2026 प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस में “हैप्पी स्ट्रीट -फन &फिटनेस मॉर्निंग” कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया के समक्ष सांझा की गई इस पहल का उद्देश्य शहर वासियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और सभी आयु वर्ग के लोगों को एक साथ लाकर सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देना है
कार्यक्रम में आयोजन 22 मार्च 2026 सुबह 6:00 से पुलिस लाइन ग्राउंड देहरादून में किया जाएगा इस अवसर पर मैराथन, योग, जुम्बा, मेट पिलाटीज सहित कई मनोरंजक और फिटनेस गतिविधियां आयोजित होगी जिनमें बच्चे युवा और वरिष्ठ नागरिक सभी भाग ले सकेंगे
आयोजक आलोकित जैन ने बताया कि हैप्पी स्ट्रीट का मुख्य उद्देश्य लोगों को मोबाइल और डिजिटल दुनिया से कुछ समय निकालकर परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए प्रेरित करना है साथ ही यह पहल सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं फिटनेस अभियानों जैसे फिट इंडिया मूवमेंट और आबेसिटी फ्री इंडिया के लक्ष्य को भी सशक्त करती है
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आयोजित समिति ने शहर वासियों से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में भाग ले और एक स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन शैली की और कदम बढ़ाए इस आयोजन में विभिन्न पार्टनर्स और सहयोगी संस्थाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम और भी भव्य एवं प्रभावी बनाया जा रहा है टीशर्ट पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट्स और रिफ्रेशमेंट बॉक्स दे रहे हैं
फ्री रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है और ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी
अंत में आयोजको ने मीडिया का आभार व्यक्त किया और सभी से “हैप्पी स्ट्रीट “को एक जन आंदोलन बनाने में सहयोग देने की अपील की !
आलोकित जैन, सीमा जैन, डॉ अनामिका जिंदल, डॉ शैलेंद्र कौशिक, अंकुर जैन, सृष्टि जैन, निमिषा जैन, अरिहंत जैन, रोशन राणा जी उपस्थित रहे
