ग्राम पंचायत सिंहनी वाला में सफाई व्यवस्था के नाम पर जीरो

देहरादून सेलाकुई: नेशनल हाईवे से लगते सिंघानी वाला सेलाकुई वाले रास्ते पर पुल के दोनों किनारों पर कई मीटर तक आपको सिर्फ और सिर्फ कूड़ा ही देखने को मिलेगा यहां से निकलने वाले राहगीरों का हाल बुरा है आप यहां से बिना नाक बंद किया नहीं निकाल सकते मगर जनप्रतिनिधियों को इससे कोई सरोकार नहीं ग्रामीणों का कहना है कि कोई सुनने वाला नहीं प्रधान द्वारा अगर इस जगह पर कैमरे भी लग जाए तब भी लोग यहां पर कैमरे के ड़र से कूड़ा नहीं डालेंगें नियमित सफाई ना सही मगर हफ्ते में एक बार भी अगर यहां से कूड़ा उठ जाए तब भी बहुत राहत मिलेगी इस क्षेत्र में कई शिक्षण संस्थान है जैसे दा दून युधिष्ठिर स्कूल शिवालिक कॉलेज श्री राम स्कूल जिज्ञासा यूनिवर्सिटी जीडी गोयंका स्कूल आदि के विद्यार्थियों का आना-जाना इसी मार्ग से होता है इसी ग्राम पंचायत में ग्रामीण हाट बाजार भी प्रत्येक शुक्रवार को लगता है हॉट बाजार के अगले दिन शनिवार को हॉट बाजार ग्राउंड की सफाई भी कोई नहीं करता जिससे गंदगी साफ देखी जा सकती है इसी ग्राम पंचायत में सड़कों का हाल भी अच्छा नहीं है 60% सड़के खराब हालत में है कुछ काम पूर्व प्रधानों ने जरूर करवाया जो दिखता है यहां कूड़े से दूषित हो रही क्षेत्र की आबो हवा राहगीरों और आसपास के लोग भी खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं जिससे स्थिति और बिगड़ रही है गर्मी के मौसम में यहां कूड़ा सड़ने लगता है जिससे बदबू फैलती है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है यह क्षेत्र हाईवे से लगता हुआ होने के कारण यहां से पंजाब हरियाणा हिमाचल के लोगों का आना-जाना लगा रहता है उनको क्या संदेश देना चाहा रहा हैं ग्राम पंचायत सिंघनीवाला के जनप्रतिनिधि जगह-जगह कूड़ा फैलाने की वजह से न सिर्फ गांव गंदा होता है बल्कि हम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता स्वच्छ सर्वेक्षण में भी पिछड़ जाते हैं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का कहना है कि सफाई करवाई जाती है मगर जनता सहयोग नहीं करती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *