एनक्राफ्ट एवं सुभारती हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास से “स्ट्रेस मैनेजमेंट सेशन” का सफल आयोजन
*दिनांक: 03 अप्रैल 2026 सेलाकुई, देहरादून, एनक्राफ्ट* : एनक्राफ्ट में आज कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य, कार्य क्षमता एवं समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सुभारती हॉस्पिटल के सहयोग से एक विशेष “स्ट्रेस मैनेजमेंट सेशन” का सफल आयोजन किया गया। यह सत्र सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें सभी विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस महत्वपूर्ण सत्र का संचालन *डॉ. संकल्प दीक्षित* द्वारा किया गया, जिन्होंने कर्मचारियों को तनाव प्रबंधन के प्रभावी तरीके, कार्यस्थल पर संतुलन बनाए रखने के उपाय, तथा मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के व्यावहारिक सुझाव साझा किए। उन्होंने दैनिक जीवन में आने वाले तनाव को पहचानने और उसे सकारात्मक रूप से नियंत्रित करने की तकनीकों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन *सुरेन्द्र सिंह नेगी* के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर प्रबंधन टीम के प्रमुख सदस्य संजय गुसाईं अवनीश यादव, विकाश कुमार, जोगेंद्र सिंह, योगेंद्र चौधरी, उमेश मिश्रा, विजय शर्मा, अविनाश चंद्र, विपिन गुसाईं सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय उपस्थिति रही।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को एक स्वस्थ, सकारात्मक एवं प्रेरणादायक कार्य वातावरण प्रदान करना है, जिससे उनकी उत्पादकता (Productivity) एवं कार्य संतुष्टि (Job Satisfaction) में निरंतर सुधार हो सके। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने इस सत्र को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया तथा भविष्य में ऐसे और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना की।
हम अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। सुभारती हॉस्पिटल के साथ इस प्रकार के सहयोग से हमारी टीम और अधिक सशक्त एवं सकारात्मक बनेगी।”
