प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद से देशवासियों को एक बड़ा संदेश दिया पीएम के इस संदेश को सीएम धामी ने धरातल पर उतारने के लिए लोगों से अपील की

देहरादून। प्रधानमंत्री के इस संदेश को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्परता से आगे बढ़ाया उन्होंने कहा कि यह केवल एक सरकारी अपील नहीं बल्कि हर उस नागरिक की जिम्मेदारी है जो इस देश से प्यार करता है वैश्विक उथल-पुथल के इस दौर में जब पश्चिमी देशों में तनाव चरम पर है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चित का माहौल बना हुआ है तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद से देशवासियों को एक बड़ा संदेश दिया उन्होंने ऊर्जा संसाधनों की बचत और स्वदेशी को अपनाने की अपील करते हुए देश की आत्मनिर्भरता की नींव और मजबूत करने का आहान किया

राष्ट्रीय हित को सबसे ऊपर रखना जरूरत- सीएम धामी
मुख्यमंत्री धामी ने साफ शब्दों में कहा कि राष्ट्रीय हित को सबसे ऊपर रखना आज के वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है. उन्होंने जनता से कुछ ऐसे व्यावहारिक कदम उठाने की अपील की जो देखने में भले ही छोटे लगें, लेकिन मिलकर देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर डाल सकते हैं.

सीएम धामी ने आगे कहा कि जब तक बेहद जरूरी न हो अनावश्यक विदेश यात्राओं से परहेज करें. उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने के लिए निजी वाहन की जगह सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें. स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को खरीदारी में पहली प्राथमिकता दें.

उन्होंने कहा कि एक साल तक सोने के गहनों की खरीद से बचें, ताकि विदेशी मुद्रा बचे. खेती में रासायनिक उर्वरकों की जगह प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल करें. खाद्य तेल का संयमित उपयोग करें और बर्बादी रोकें. घर और दफ्तर में बिजली की बचत को आदत बनाएं.

‘वोकल फॉर लोकल’ नारा नहीं अब निर्णय बनाना होगा-सीएम धामी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम सब मिलकर ये छोटे-छोटे संकल्प ले लें, तो देश की अर्थव्यवस्था में हमारा योगदान किसी बड़े निवेश से कम नहीं होगा. धामी ने जोर देकर कहा कि आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल जैसे संकल्प तब तक कागजों पर ही रहेंगे जब तक हर नागरिक इन्हें अपने रोजमर्रा के फैसलों में नहीं उतारता.

बाजार से खरीदारी करते वक्त अगर हम एक बार यह सोच लें कि जो चीज हम खरीद रहे हैं वह देश में बनी है या नहीं तो यही सोच एक क्रांति बन सकती है. उन्होंने उत्तराखंड की जनता पर विशेष भरोसा जताया और कहा कि देवभूमि के लोग हमेशा से राष्ट्रीय संकट की घड़ी में सबसे आगे खड़े रहे हैं. यहां की जनता प्रधानमंत्री के इस आह्वान को महज एक अपील नहीं, बल्कि जन आंदोलन का रूप देगी.

नागरिक सहभागिता ही असली ताकत
मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की राह पर तेज कदमों से बढ़ रहा है. सरकार अपनी तरफ से नीतियां बना रही है, योजनाएं चला रही है, लेकिन इस सफर को मंजिल तक पहुंचाने के लिए हर नागरिक की भागीदारी अनिवार्य है. देश को इस वक्त बड़े नेताओं के बड़े भाषणों से नहीं, बल्कि आम नागरिकों के छोटे-छोटे फैसलों से ताकत मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *