ग्राम पंचायत के विकास हेतु प्रधान जी के निरंतर प्रयास सराहनीय एवं प्रेरणादायी हैं।

देहरादून ग्राम प्रधान नीरज नेगी जी के अथक प्रयासों एवं जनप्रिय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर जी के सहयोग से ग्राम पंचायत काँसवाली कोठरी के ग्राम बेलोवाला में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क निर्माण कार्य का पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया।

ग्राम प्रधान जी द्वारा पूर्व में पंचायत के राज्य वित्त से बेलोवाला स्थित भद्रकाली कॉलोनी में भी सड़क निर्माण कराया गया था, जिसकी गुणवत्ता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की आज प्रत्येक व्यक्ति प्रशंसा कर रहा है।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रधान जी ने लगातार 4 माह तक प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप आज विद्युत विभाग से 5 नए ट्रांसफार्मर स्वीकृत हुए। प्रधान जी ने आज लाइनमैन एवं विद्युत विभाग की टीम के साथ क्षेत्र का सर्वे भी किया, जिससे शीघ्र ही ग्रामवासियों को बेहतर विद्युत व्यवस्था का लाभ मिल सकेगा।

ग्राम पंचायत के विकास हेतु प्रधान जी के निरंतर प्रयास सराहनीय एवं प्रेरणादायी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *