देहरादून पुलिस कार्यलय में उस समय भावुक और प्रेरणादायक माहौल बन गया जब नन्हे दिल का बड़ा सम्मान एसएसपी को फूल देकर जताया भरोसा

देहरादून:  पुलिस कार्यालय में उस समय भावुक और प्रेरणादायक माहौल बन गया, जब फरियादियों की भीड़ के बीच एक नन्ही बच्ची अपने हाथों में रंग-बिरंगे फूलों का गुलदस्ता लेकर एसएसपी देहरादून से मिलने पहुंची। मासूम मुस्कान के साथ बच्ची ने एसएसपी को फूल भेंट कर पुलिस के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
एसएसपी से बातचीत के दौरान जब उससे इतनी छोटी उम्र में कप्तान अंकल से मिलने आने का कारण पूछा गया, तो बच्ची ने मासूमियत से कहा कि “चाहे दिन हो या रात, पुलिस वाले अंकल हमेशा सड़क पर खड़े होकर हमारी रक्षा करते हैं।”
बच्ची की बातों में पुलिस की वर्दी के प्रति डर नहीं, बल्कि सम्मान और आकर्षण साफ झलक रहा था। उसकी मासूम मुस्कान और पुलिस पर जताए भरोसे से भावुक होकर एसएसपी देहरादून ने उसके सिर पर हाथ रखकर उसे जीवन में खूब तरक्की करने का आशीर्वाद दिया।
यह छोटी-सी मुलाकात महज एक औपचारिकता नहीं थी, बल्कि खाकी वर्दी के प्रति एक मासूम चेहरे के भरोसे और सम्मान का प्रतीक बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *