देहरादून के इन बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर एमडीडीए ने भेजा नोटिस् लोगों में मचा हड़कंप

देहरादूनः राजधानी देहरादून की इन बस्तियों पर खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, यहां स्थित कई बस्तियों को अवैध घोषित कर दिया गया है। इसके चलते इन्हें ध्वस्त किया जाएगा। एमडीडीए ने नोटिस भेज दिया है। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। ऐसे में बस्तीवासी नगर निगम पहुंच गए और महापौर से मदद की गुहार लगाई। वहीं, महापौर ने भी उन्हें मदद का आश्वासन दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में स्थित तरला नागल और ढाकपट्टी बस्तियों को अवैध घोषित किया गया है। एमडीडीए ने ध्वस्तीकरण का नोटिस बस्तीवासियों को भेजा है। जिसके बाद से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों में डर का माहौल है। वहीं, कई लोगों ने नगर निगम पहुंच कर महापौर से मदद मांगी। मामले में महापौर सौरभ थपलियाल की ओर से नोटिस और ध्वस्तीकरण को लेकर एमडीडीए के अधिकारियों के साथ वार्ता करने का आश्वासन दिया गया।

बता दें कि हाई कोर्ट के आदेशों के बाद यहां अवैध निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में एमडीडीए ने तरला नागल एवं ढाकपट्टी क्षेत्र के निवासियों को औपचारिक नोटिस भेजा है। जिसमें अवैध निर्माणों की पहचान, सत्यापन और पुनर्वास से जुड़ी कार्रवाई की जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *