देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का आज निधन हो गया लंबे समय से बीमार चल रहे दिवाकर भट्ट को फील्ड मार्शल के नाम से जाना जाता था उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक जताया है पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थे आज मंगलवार को उन्होंने हरिद्वार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली उनका जाना उत्तराखंड की राजनीति और आंदोलनकारी जनता के लिए एक बड़ी क्षति है उनके निधन पर सीएम धामी समेत कई नेताओं और तमाम कार्यकर्ताओं ने दुख जताया
दिवाकर भट्ट उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापकों में शामिल थे और उन्हें उनके साहस और संघर्ष के लिए फील्ड मार्शल भी कहा जाता था. उन्होंने यूकेडी में सदस्य रहकर राज्य स्थापना आंदोलन का नेतृत्व किया और बाद में भारतीय जनता पार्टी में भी सक्रिय भूमिका निभाई. अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने राज्य सरकार में मंत्री और यूकेडी के अध्यक्ष के रूप में भी सेवा दी.
CM धामी ने जताया शोक
दिवाकर भट्ट के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. दिवाकर भट्ट की सादगी, नेतृत्व और जनता के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा.
