मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने वालों का सुबह से ही भीड़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर सुबह 7:00 से ही मिलने वालों का तांता लग गया उधम सिंह नगर के अलावा चंपावत जनपद से भी मिलने के लिए लोग आ पहुंचे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर शनिवार सुबह सात बजे ही मिलने वालों की लंबी लाइन लग गई। ऊधमसिंह नगर के अलावा चम्पावत जनपद से भी मिलने के लिए लोग नगरा तराई उनके घर पहुंचे। सीएम अपने आवास पर ही लोगों से मिले उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को लोगों की समस्याएं निस्तारित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शनिवार को उनके आवास व कैंप कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व जनता ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने अपने आवास व लोहियाहेड कैंप कार्यालय में जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की समस्या का निस्तारण समय से करें।

 

लोगों से मिलने के बाद सीएम अपने चाचा चंद्र सिंह धामी के पीपलपानी संस्कार में शामिल हुए। पीपलपानी के बाद मुख्यमंत्री ने हेलीपैड लोहियाहेड से देहरादून के लिए प्रस्थान किया। यहां अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, मेयर दीपक बाली, दर्जा मंत्री अनिल कपूर, शंकर कोरंगा, जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप बिष्ट, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ दिवेश शाशनी, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, एडीएम पंकज उपाध्याय, कस्तुभ मिश्रा, एसडीएम तुषार सैनी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *