देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में मीठीवेरी से परवल होते हुए चांदनी चौक तक तथा परवल से विज्ञान धाम झाझरा तक 1203.40 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के द्वितीय चरण किलोमीटर 1 से 10 का शिलान्यास किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदृढ़ सड़क अवसंरचना प्रदेश के समग्र विकास का आधार है बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार पर्यटन शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी और क्षेत्र की आर्थिकी सशक्त होगी
सहसपुर क्षेत्र के विकास हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं
1, पेयजल नाला निर्माण मोक्षधाम एवं पुस्ता निर्माण सहित कई कार्य स्वीकृत
2,मुख्यमंत्री ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की
3, भाऊवाला में पेयजल आपूर्ति हेतु नलकूप निर्माण
4, नगर निगम क्षेत्र में जलभराव से निजात हेतु दरू चौक से केशववाला नदी तक नाला निर्माण
5,आर्काडिया बड़ोंवाला पार्क के पास मोक्षधाम का निर्माण
6, आसनपुर से शमशान घाट तक पुस्ता एवं मार्ग निर्माण
7,ठाकुरपुर अंतर्गत उमेदपुर वह परवल में आसन नदी पर कृषि भूमि की सुरक्षा हेतु पुस्ता निर्माण
8, नगर निगम वार्ड संख्या 93 बड़ोंवाला आवासीय क्षेत्र की सुरक्षा हेतु पुस्ता निर्माण
9, पौंधा में श्मशान घाट सड़क निर्माण तथा नाले से भूमि कटाव के रोकथाम हेतु पुस्ता निर्माण
10,मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जन भावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबंध है
11,समावेशी विकास में उत्तराखंड अग्रणी मातृशक्ति सशक्तिकरण पर विशेष बल
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग्स उत्तराखंड को समाजसेवी विकास में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित कर रही है उन्होंने मात्र शक्ति को पहाड़ की अर्थव्यवस्था का केंद्र बताते हुए कहा की लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाएं स्वयं सहायता समूह के जरिए ऐसे उत्पाद तैयार कर रही है जो बहुत राष्ट्रीय कंपनियों को भी प्रतिस्पर्धा दे रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था 26 गुना बड़ी है बजट आकार एक लाख करोड रुपए से अधिक हो चुका है विद्युत उत्पादन चार गुना बड़ा है तथा रिवर्स माइग्रेशन में 44% वृद्धि दर्ज की गई है
देवभूमि की अस्मिता पर कोई समझौता नहीं जीरो टालरेंस की नीति जारी
मुख्यमंत्री स्पष्ट किया कि देवभूमि उत्तराखंड के मूल पहचान संस्कृति और जनसंख्या संतुलन से किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा संहिता सख्त नकल विरोधी कानून तथा अवैध अतिक्रमण और भू माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा इस वित्तीय वर्ष में 10 से 12हजार नियुक्तियों की तैयारी की जा रही है मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर की क्षेत्रीय समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और सक्रिय की सहाराना की इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है युवा महिला और किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है प्रदेश की संस्कृति और मौलिक पहचान बनाए रखने के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं पुष्कर धामी के नेतृत्व में अब तुष्टिकरण के लिए कोई स्थान नहीं है तथा सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास पर कार्य किया जा रहे हैं इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे
