हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की पहाड़ियों पर की गई टिप्पणी से बिरजू मयाल ने भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से बात की, कि प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री पद से हटा रहे हो या नहीं भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मोदी जी को फोन लगाओ जब बिरजू मयाल ने कहा कि मोदी जी का नंबर दे दो तो महेंद्र भट्ट ने कहा की गूगल से ले लो यह शब्द पूरे उत्तराखंड के लिए आश्चर्यजनक है महेंद्र भट्ट ने कुछ और शब्द भी बोले जो शब्द समझ में नहीं आ पाए उसके बाद फोन कट कर दिया बिरजू मयाल और महेंद्र भट्ट की बातचीत का एक ऑडियो डिजिटल सोशल मीडिया के माध्यम से तेजी से वायरल हो रहा है
क्या भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट यह कहना चाहते हैं कि सारे काम मोदी जी के कहने पर ही होते हैं क्या एक प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते क्या उनको इस तरीके से बोलना चाहिए था जबकि नरेंद्र सिंह नेगी जी जैसे सम्मानित व्यक्तित्व का उनके समर्थन में आना यह दर्शाता है कि बिरजू मयाल का आंदोलन केवल एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है और उत्तराखंड के लोगों का कहना है कि अब बहुत सुन लिया अब नहीं सुनेंगे पहाड़ विरोधियों को पहाड़ से दूर करना होगा और प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त करना होगा जो पहाड़ का सम्मान ना करें उसे सत्ता में रहने का हक नहीं