चार धाम यात्रा 2025 गंगोत्री में मां गंगा और यमुनोत्री धाम में मां यमुना के मंदिर के कपाट खुलते ही दोनों जगह का कपाटोउद्घाटन के मौके पर सीएम धामी मौजूद रहे

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले मुख्यमंत्री हैं जो यमुनोत्री धाम पहुंचे हैं इससे पूर्व  अभिभाजित उत्तर प्रदेश के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह यमुनोत्री धाम आए थे मुख्यमंत्री के पहली बार धाम पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने कहा कि अब उनके आने से स्थितियों में सुधार आएगी यमुनोत्री धाम के विषम  भौगोलिक परिस्थिति और कई बार सुरक्षा कर्म की वजह से अब तक कोई भी मुख्यमंत्री धाम नहीं पहुंच पाए हैं सीएम पुष्कर सिंह धामी पहले मुख्यमंत्री हैं जो मा यमुना मंदिर के कपाट खुलने के समय पर धाम पहुंचे हैं सीएम के पहली बार धाम में पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त की

चहुंमुखी विकास की उम्मीद
सीएम का हेलिकॉप्टर यमुनोत्री में गरूड़गंगा के समीप बने हेलिपैड पर उतरा। उसके बाद वे वहां से 500 मीटर पैदल मंदिर तक पहुंचे। पूर्व विधायक केदार सिंह रावत का कहना है कि सीएम धाम की स्थितियों को स्वयं देख के गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि यमुनोत्री धाम की सुरक्षा के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा। इससे धाम का चहुंमुखी विकास की उम्मीद है।

पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने बताया कि इससे पहले अविभाजित उत्तर प्रदेश 1987 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह तब हनुमान चट्टी से यमुनोत्री धाम विषम परिस्थितियों में 13 किमी पैदल मार्ग से पहुंचे थे। वह उस समय चकबंदी के प्रेरणास्रोत और भाजपा के जनपद में संस्थापक सदस्य स्व. राजेंद्र रावत ने पांच माह से चल रहे आठ सूत्री मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को समाप्त करवाने पहुंचे थे

अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री में मां गंगा और यमुनोत्री धाम में मां यमुना के मंदिर के कपाट खुलते ही इस वर्ष के चार धाम यात्रा शुरू हो गई है पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा और यमुना के दर्शन किए वही दोनों धर्मों के कपाट उद्घाटन पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर की

मां गंगा की भोग मूर्ति विग्रह डोली में बीते मंगलवार दोपहर को गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई थी रात्रि विश्राम भैरव घाटी में करने के बाद मां गंगा की डोली बुधवार सुबह अक्षय तृतीया पर गंगोत्री धाम पहुंची उसके बाद विधि विधान से पंचांग के अनुसार पूर्व निर्धारित समय शुभ बेला मैं सुबह 10:30 श्रद्धालुओं के लिए मां गंगा के मंदिर के कपाट खोल दिए गए अब 6 माह तक मां गंगा के दर्शन यमुनोत्री धाम में ही होंगे

वही इस मौके पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में पीएम नरेंद्र मोदी के नाम की पहली पूजा की वहीं दूसरी और खरसाली से मां यमुना की डोली सुबह 8:30 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई धाम में मां यमुना के मंदिर के कपाट पूर्वाह 11:55 बजे श्रद्धालुओ  के लिए खोल दिए गए दोनों धाम मां गंगा और यमुना के जयकारों से गूंज उठे गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही जनपद के विभिन्न गांव से देव डोलिया और पांडव  के साथ सैकड़ो ग्रामीण गंगा के दर्शन के लिए पहुंचे वही हर्षिल स्थित सेवा की बटालियन की ओर से हर वर्ष की भांति श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *